Ad Code

Responsive Advertisement

अपने घर की छत पर खेल रही 8 साल की बच्ची से रेप,आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि आठ वर्षीय एक बच्ची बुधवार दोपहर अपने घर की छत पर अपने भाई के साथ खेल रही थी, तभी सोनू वर्मा नामक एक युवक वहां आया। इसके बाद युवक बच्ची को अपने साथ ले गया और उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ