Ad Code

Responsive Advertisement

स्वामीनाथन आयोग के सीटू फार्मूले के अनुसार फसलों का रेट हो तय - चौधरी महक सिंह।

बिलारी। कृषि बिलों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन असली अराजनीतिक ने समूचे देश में चक्का जाम कर कार्यक्रम को सफल बनाने के क्रम में मुरादाबाद- आगरा हाईवे को कुंदरकी थाने के बिस्कुट फैक्ट्री चौराहे पर चक्का जाम करके सफल बनाया। केंद्र सरकार द्वारा कृषि संबंधित दो बिल संसद में पास कराए गए हैं। इन बिलों को लेकर देशभर के किसान संगठन आक्रोश में हैं। पंजाब -हरियाणा के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इन बिलों का खासा विरोध हो रहा है। शुक्रवार को पूरे देश में किसान संगठनों द्वारा चक्का जाम का कार्यक्रम रखा गया था। भाकियू असली भी इसमें पूरे जोर-शोर से शामिल थी। भाकियू असली ने समूचे पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई जगह चक्का जाम किया। मुरादाबाद जनपद में मुरादाबाद- आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाने के बिस्कुट फैक्ट्री चौराहे पर भी चक्का जाम किया गया। इसका नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव चौधरी महक सिंह ने किया। करीब 2 घंटे चक्का जाम रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। भारतीय किसान यूनियन असली ने कृषि बिलों को वापस करके डॉक्टर स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने की मांग की। धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए चौधरी महक सिंह ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के सीटू फार्मूले के अनुसार फसलों का रेट और उस पर फसलों की खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा की इस तरह घोषित रेट से नीचे खरीदारी कानूनी जुर्म घोषित हो तभी किसानों का शोषण रुक सकता है। अन्यथा इन बिलों से किसानों को नुकसान हो जाएगा। उन्होंने इस दौरान जैतिया फिरोजपुर में गांगन नदी पर पुल बनाने का मुद्दा उठाया तथा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अनियमित होने तथा विद्युत विभाग परकिसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। मौके पर बिलारी तहसीलदार प्रभा सिंह पहुंचीं और उन्होंने किसानों से हाईवे खोलने का अनुरोध किया। चौधरी महक सिंह ने तहसीलदार को समस्याओं के विषय में विस्तार से बताया। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं का जल्दी निदान कराया जाएगा। नदी पर पुल बनाने एवं बिजली जैसी समस्याओं के समाधान के लिए कल उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों को अपने ऑफिस में वार्ता के लिए बुलाया है ।भारतीय किसान यूनियन असली का प्रतिनिधि मंडल भी बुलाया गया है। इसके बाद किसानों ने हाईवे खोल दिया लेकिन चेतावनी दी है कि केंद्र सरकार ने सीटू फार्मूले के तहत फसलों का रेट घोषित करने की घोषणा नहीं की तो आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से ठाकुर मनवीर सिंह तहसील अध्यक्ष, बहोरन लाल जिला महासचिव, राकेश कश्यप, सिया राम कश्यप, विनोद गिरी, रोहित चंद्रा युवा ब्लॉक अध्यक्ष, भोलू रोहन, हाजी सुफा, दानिश पाशा, महेश शर्मा, महफूज पाशा, विनोद गिरी, जोगपाल सिंह समेत तमाम किसानों ने भाग लिया। उधर बिलारी क्षेत्र के भिडबारी गांव में भाकियू असली द्वारा राष्ट्रीय आवाहन पर बिलारी संभल मार्ग जाम किया गया। जिसका नेतृत्व जिला सचिव जितेंद्र मलिक ने किया। इस मौके पर भूरे सिंह, शिव सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, रामपाल सिंह, इब्ने हसन, जाकिर हुसैन, मोहम्मद अकरम, राजू, गुलाब सिंह, राजवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, जितेंद्र मलिक, गिरवर सिंह, भूरा सिंह, रनवीर सिंह, नवजीत सिंह, महिपाल सिंह, मुन्ना सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ