Ad Code

Responsive Advertisement

दिल्ली- जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू।

नई दिल्ली- नरेला औद्योगिक क्षेत्र में जूता बनाने के एक कारखाने में भीषण आग लग गई। आग में फैक्ट्री के साथ ही लाखों का माल भी जलकर राख हो गया।  दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कि शुक्रवार रात को लगी इस आग में कोई घायल नहीं हुआ। शनिवार सुबह तक आग बुझा दी गई। कूलिंग ऑपरेशन अब भी चल रहे हैं। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि शुक्रवार रात लगभग 10.45 बजे नरेला की जूता फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 26 गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ