कुन्दरकी निवासी जेएलएम इंटर कॉलेज में चतुर्थ पद पर तैनात प्यारे खान का बुधवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही कुंदरकी में शोक की लहर दौड़ गई। प्यारे खां सामाजिक कार्यों में संलग्न रहते थे, लोगों की मदद करते रहते थे।