Ad Code

Responsive Advertisement

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जन्मदिन पर हनुमान जी से लिया आशीर्वाद।

नई दिल्ली- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने जन्मदिन के मौके पर रविवार को हनुमान मंदिर का दर्शन किया। इस दौरान उनकी पत्नी उनके साथ थी। इस मौके पर उन्होंने हनुमान जी की पूजा करने के साथ शंकर भगवान को जल भी चढ़ाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अपने जन्मदिन पर गिफ्ट में ऑक्सीमीटर देने की अपील रंग लाई है। रविवार को उनके जन्मदिन पर देशभर के अलग-अलग इलाके से आम आदमी पार्टी को कुल 30 हजार ऑक्सीमीटर दान स्वरूप मिला है। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी देते हुए। दान करने वालों को शुक्रिया कहा है। 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जन्मदिन पर 30 हजार ऑक्सीमीटर देने को लेकर लोगों की तरफ आश्वासन दिया गया है। यह मेरे लिए बहुत ही खुशी का दिन है। अब हम देशभर के 30 हजार गांव में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलेंगे। हमने जो दृढ़ निश्चय किया है हम उसके लिए लगातार प्रयासरत है। हम ज्यादा से ज्यादा गांव में यह खोलने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन स्तर कैसे मापा जाएगा इसके लिए हम युवाओं को प्रशिक्षित भी करेंगे। 
बताते चले कि शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन नहीं मनाने की घोषणा की थी। मगर कहा था कि उन्हें गिफ्ट में ऑक्सीमीटर चाहिए। उन्होंने आम आदमी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से देशभर के गांव में ऑक्सीमीटर के जरिए ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलने की भी अपील की थी। उन्होंने कहा कि कोरोना में शरीर में ऑक्सीजन कम से होने से सबसे अधिक मौत होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ