Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश- विधानसभा का मानसून सत्र शुरू,मृत मंत्रियों को दी गई श्रद्धांजलि


लखनऊ– गुरुवार को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया। सदन में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक कमल रानी वरुण, चेतन चौहान, वीरेंद्र सिंह सिरोही,  पारस नाथ यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। सीएम ने यूपी विधानसभा के सदस्य रहे व मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर भी श्रद्धांजलि दी। कोविड 19 के खिलाफ जन जन की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले कोरोना वारियर्स को भी सीएम ने श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने चीन से संघर्ष में गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को भी याद करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की लगाएं जाएं। इससे पहले मानसून सत्र शुरू होने से पहले सपाईयों ने जमकर प्रदर्शन किया। सपाई कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार को चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

लखनऊ से सुहेल खान की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ