Ad Code

Responsive Advertisement

बिलारी में राजस्व टीम द्वारा किया गया निराश्रित महिलाओं को कंबल वितरण


बिलारी। एसडीएम के निर्देशन में राजस्व टीम ने पात्र महिलाओं को जांच उपरांत कंबल का वितरण किया।
 सोमवार को उप जिला अधिकारी घनश्याम वर्मा और तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के आदेश अनुपालन में राजस्व टीम ने ग्राम प्रधान शगुफ्ता अंसारी के आवास पर जांच करके पात्र महिलाओं को कम्बलों का वितरण किया। इस मौके पर आर आई सैयद मोहम्मद अहमद ने बताया कि हमारी टीम द्वारा गांव के अनेक स्थानों पर भ्रमण करके निराश्रित एवं विधवा महिलाओं को सूचीबद्ध करके कंबल दिए गए हैं। इस मौके पर 2 दर्जन से अधिक महिलाओं को कंबल भेंट किए गए। इस दौरान मुख्य रूप से लेखपाल अब्दुल रहमान, ग्राम प्रधान पति सलीम अहमद आदि सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ