Ad Code

Responsive Advertisement

बिलारी में देश की प्रथम महिला शिक्षक जयंती पर हुई रंगोली प्रतियोगिता


 बिलारी। तहसील के गांव बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति हायर सेकेंडरी स्कूल में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।माता भगवती, मां गायत्री टोली के बीच प्रतिस्पर्धा में माता भगवती टोली प्रथम मां गायत्री टोली द्वितीय तथा सावित्रीबाई टोली तृतीय  स्थान पर रही।
सोमवार को सावित्री बाई फुले जयंती पर प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव ने बताया कि सन 1831 में महाराष्ट्र के नया गांव में सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ था । बाल विवाह हो जाने के कारण पढ़ाई देर से शुरू हुई और शिक्षित बन कर देश की पहली महिला शिक्षक बनी। 1848 में पुणे में पहला कन्या विद्यालय खोला । विधवाओं के लिए आश्रम तथा समाज सुधार में अनुकरणीय योगदान देने वाली सावित्री बाई का निधन 10 मार्च 18 97 को हो गया। बालिकाओं व महिलाओं के लिए वह आज भी प्रेरणा स्रोत बनी हुई है। इसी बीच रंगोली प्रतियोगिता में मां भगवती टोली में कुमारी सजल राघव, रुखसार, प्रीति कुमारी, हंसवती, रोशनी तथा मां गायत्री टोली में अनमोल, कुमारी गुनगुन, टिंकल राघव फातमा, रजनी, नेहा, संजना नित्या, अवनी तथा सावित्रीबाई टोली में संध्या कश्यप, आकांक्षा, वैजयंती, राधा कुमारी, प्रिया सागर, दीक्षा कुमारी, नेहा कश्यप आदि का विशेष सहयोग रहा। निर्णायक मंडल प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव, आबिद हुसैन, शंकर लालशर्मा, कुमारी सीनू रानी, कुमारी शिवानी ने मां भगवती टोली को प्रथम स्थान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ