Ad Code

Responsive Advertisement

महिलाओं ने सावन माह के चलते झूले का लिया आनंद


बिलारी। सावन का महीना आते ही छाई गांव में मनोहारी छटा सावन के मनमोहक महीने में सबसे अधिक महत्व भगवान भोलेनाथ की पूजा का होता है परंतु गांव क्षेत्र में महिलाओं का सबसे प्रिय झूले झूलने का महीना होता है। इस मनोहर सावन का शुभारंभ गांव के लोग बहुत पुरानी परंपराओं के अंतर्गत आम की डाली के ऊपर रस्सी से झूला झूलते हुए मनोहर गीतों का गायन करते हैं। इस उपलक्ष में ग्राम रामपुर पट्टी गुर्जर में यह मनमोहक दृश्य कुछ अलग ही छटा दिखाता है। गांव वासियों का कहना था कि गांव में अनेक स्थानों पर महिलाएं सावन महीने का झूला झूल कर आनंद लेती हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ