Ad Code

Responsive Advertisement

साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए सपाइयों ने की बैठक


विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर किया स्वागत
बिलारी। नगर स्थित सपा कैम्प कार्यालय पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग का आयोजन हुआ। मीटिंग में 5 अगस्त को होने वाली साइकिल यात्रा की रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के नए पदाधिकारियों का फूल माला बनाकर विधायक मोहम्मद फहीम इरफान और प्रधान गणों व सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 
इस दौरान विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने बोलते हुये कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर 5 अगस्त को साईकिल यात्रा चलाई जाएगी।  इस दौरान सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की राय लेकर साईकिल यात्रा के बारे में सर्वसम्मति से रणनीति तैयार की गई। बताया कि 5 अगस्त की सुबह 8 बजे साईकिल यात्रा बेरनी के शिव मंदिर से चलकर स्योंडारा होते हुये चांदपुर तिसांवा की दरगाह  पर समाप्त होगी। बताया कि साईकिल यात्रा में अनुशासन का ध्यान रखते हुये यात्रा को सफल बनाया जाएगा। बताया कि यह साईकिल यात्रा बेकारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं की शोषणकारी नीतियों, तथा लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरूद्ध निकाली जाएगी। इस दौरान विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव छात्रसभा सौरभ यादव, प्रदेश सचिव युवजन सभा शहरोज आलम, जिला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड राजकुमार यादव, ललित यादव, मुकुल यादव, जिला उपाध्यक्ष संभल छात्र सभा गौरव रावत, सुरईया खातून का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। 
इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने 2022 में सपा की सरकार बनाने और 5 अगस्त को होने वाली साईकिल यात्रा को सफल बनाने की हाथ उठाकर शपथ ली। 
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद हस्सान उर्फ फैजी,जिलाध्यक्ष महिला सभा अफरोज जहां , जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग शाकिर सलमानी, रेहान पाशा, पूर्व जिला पंचायत राहुल यादव, अकरम मलिक, सोनू राठौर, अनवार अहमद, सरफराज पाशा, अरशद गामा  कृष्णकांत यादव, अमरपाल यादव, रविन्द्र यादव, रामप्रकाश यादव, रिजवान, मास्टर इरशाद, ग्राम प्रधान सलीम अंसारी, शमीम इदरीसी, माजिद अंसारी, रविन्द्र चौधरी, सददाम, कुर्बान अली,ओमप्रकाश, राजीव यादव, जौहर प्रधान, हसनैन, मुजीब पूर्व प्रधान, वाजिद खां  नदीम फारूखी, शानू पूर्व मेंबर, विश्वजीत सिंह यादव, अभिनव चौधरी, अविनाश यादव, सुऐब अख्तर, कलीम नूरी, जरीफ अंसारी, सुहैल खान, बिलाल पाशा, अभिलाष जाटव, सुखवीर सिंह, नीटू यादव, अल्ताफ , गजराम वाल्मीकि, राजेन्द्र चौधरी, शिशुपाल यादव, पाशा, गुड्डू , राज, बाबू, इंतजार प्रधान, आशिक अंसारी, हितेश, जुल्फिकार, रियाज, हरचरन सिंह, नदीम अहमद कस्सार आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ