Ad Code

Responsive Advertisement

सफाई कर्मचारी की तैनाती के लिए बीडीओ को सौंपा ज्ञापन


बिलारी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत अभनपुर नरौली के ग्राम ज्वालापुरी में लगभग 2 महीने से सफाई कर्मचारी नहीं होने की वजह से ग्राम में सब तरफ फैल रही गंदगी व लगे कूडे के ढेर, जिसके कारण ग्राम में घातक बीमारी फैलने का भी डर है। एक तरफ तो प्रधानमंत्री का स्वच्छता अभियान चल रहा है मगर इस गाँव में जो सफाई कर्मचारी लगभग दो महीने पहले कार्य कर रहा था। उसको भी एडीओ पंचायत ने कहीं अन्य जगह स्थानांतरित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरक्षक दल के जिला अध्यक्ष कुबेर सिंह चौहान ने भी एडीओ पंचायत को फोन करके कई बार समस्या से अवगत कराया मगर फिर भी किसी सफाई कर्मचारी को गाँव में नहीं भेजा गया। गाँव के सभी लोगों को इस समय तरह-तरह की बीमारी चल रहीं हैं उनके फैलने का भी डर है। इस पर आज राष्ट्रीय गौरक्षक दल के ग्राम अध्यक्ष अजीत चौहान, सुमित चौहान, सुखबीर तोमर आदि ने गाँव के सभी लोगों की बहुत बड़ी संख्या में ज्ञापन पर हस्ताक्षर कराकर सफाई व्यवस्था ठीक तरह से रहे गाँव में स्वच्छता रहे गंदगी होने से कोई भयंकर बीमारी न फैले। इस समस्या से बाहर निकालने को लेकर विकास खंड अधिकारी ज्ञापन सौंपा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ