Ad Code

Responsive Advertisement

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश सैनी ने किया प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों का स्वागत


बिलारी। क्षेत्र के गांव रुस्तम नगर सहसपुर स्थित ब्लॉक सभागार में भाजपा द्वारा प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
 शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी सुरेश सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र के समस्त प्रधान और बीडीसी सदस्यों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश सैनी ने कहा कि भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास सही साबित हुआ। सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। सभी प्रधानों से अपील कर कहा कि वह किसी भेदभाव के अपने क्षेत्र में काम करें और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। इसके अलावा अनेक वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संभल परमेश्वर लाल सैनी, चैयरमेन पति चौधरी ऋषि पाल सिंह, बिलारी नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष केके गुप्ता, अवनीश चौधरी, हरिओम सैनी, देवदत्त दिवाकर, ललित चौधरी, सुबोध गुप्ता के अलावा ग्राम प्रधान नगला देवीपुरा वकार अहमद खान, ग्राम प्रधान बीरमपुर बाबू अंसारी, ग्राम प्रधान सफीलपुर सद्दाम हुसैन, ग्राम प्रधान देवरी कुबेराज सिंह, ग्राम प्रधान मनकुला आकिल हुसैन सैफी, ग्राम प्रधान मोहम्मद इब्राहिम पुर साजिद हुसैन सेठ, ग्राम प्रधान इमरतपुर स्योडारा विजय पाल सिंह यादव, ग्राम प्रधान बिचोला ढूकी दिनेश कुमार यादव, ग्राम प्रधान शेरपुर माफी कुर्बान अली आदि ग्राम प्रधानों के अलावा अनेक वीडीसी सदस्यों का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश्वर लाल सैनी पूर्व एमएलसी व संचालन पंडित मोहन लाल शास्त्री ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ