Ad Code

Responsive Advertisement

सीएचसी में ब्लाक प्रमुख पति राजपाल सिंह ने लगवाया वैक्सीन का पहला टीका


बिलारी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन लगवाने के प्रति दिन प्रतिदिन लोग उत्साहित दिख रहे हैं। ब्लाक प्रमुख पति ने वैक्सीन का पहला टीका लगवाया।
 शनिवार को ब्लाक प्रमुख पति राजपाल सिंह ने सीएचसी पहुंचकर कोविड-19 वैक्सीन का पहला टीका लगवाया और अस्पताल का भ्रमण कर वहां की सुविधाओं को अच्छा देखते हुए चिकित्सा स्टाफ के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। सीएचसी में 45 प्लस में 136 एवं 18 प्लस में 89 एवं अभिभावक स्पेशल काउंटर पर 73 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। यहां कुल 298 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। वैक्सीन लगा रही एएनएम आरती एवं एच बी सरला राजपूत एवं एएनएम जयंती मेहता सहयोग कर्मी काउंसलर दिनेश कुमार, सी एच ओ नीतू गौतम, स्टाफ नर्स रेनू मौर्य, सी एच ओ अनिल कुमार एवं उत्साहवर्धन में एवं सहयोग करने में अग्रणी रहे संजय जैन अध्यक्ष व्यापार मंडल बिलारी एवं शरद चंद्र अग्रवाल पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ