Ad Code

Responsive Advertisement

बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल रेफर


बिलारी। मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हाथीपुर बहाउद्दीन गांव के निकट दो भाई के आपस में भिड़ गई जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएससी लाया गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया।
 शनिवार को दोपहर के समय हुई बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए युवकों में मोहम्मद आसिफ पुत्र शाहिद उम्र 30 वर्ष कुंदरकी का रहने वाला है। दूसरी बाइक पर 25 वर्षीय दीपक पुत्र संत राम निवासी मीरापुर अपनी बहन को कॉलेज छोड़ कर वापस आ रहा था। इसी बीच हाईवे पर दो बाइक आपस में टकराने से दोनों को काफी चोट आई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल मुरादाबाद भेजा गया। मोहम्मद आसिफ को 108 एंबुलेंस अमरपुर काशी ईएमटी मोहम्मद शमीम व चालक मुकेश कुशवाहा लेकर जिला अस्पताल भर्ती करा कर आए। साथ में उनके परिवार के लोग पहुंच गए थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ