Ad Code

Responsive Advertisement

बिलारी नगर डिवाइडर लाइटों से जगमगाएगा

 
बिलारी। नगर में बने डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जिसमें शाहबाद रोड, मुरादाबाद चंदौसी रोड, बिलारी सिरसी मार्ग के बीच में बने डिवाइडर पर थोड़ी थोड़ी दूर पर लगे पोल पर लाइटें लगाने का कार्य अंतिम पड़ाव पर है।
 नगर के शाहाबाद रोड के बीच में डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगने का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही मुरादाबाद आगरा हाईवे स्थित डिवाइडर के अलावा सिरसी संपर्क मार्ग पर स्थित डिवाइडर पर भी स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही है। अब बहुत जल्द ही बिलारी नगर अच्छी गुणवत्ता वाली लग रही लाइटों से बिलारी नगर जगमगाएगा, नगर वासियों का कहना है कि रात्रि के समय यह लाइटें पूरे मार्ग को रोशन कर देंगी। जिससे शहर की अलग चमक से अलग ही नजारा होगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ