विधायक मौहम्मद फहीम के समझाने पर माने परिजन
घटना का जल्द हो खुलासा, परिवार को मिले 50लाख का मुआवजा
बिलारी। क्षेत्र के ग्राम नौशना स्योंडारा में शुक्रवार की रात एक घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों से मोर्चा लेते हुए गृहस्वामी प्रेमपाल ने एक बदमाश की बंदूक छीनकर उसे दबोच लिया था। इस दौरान बदमाशों ने अपने साथी को छुड़ाने के लिये प्रेमपाल के पेट में गोली मार दी थी, गोली लगने से प्रेमपाल की मौत हो गई थी। सोमवार को मृतक प्रेमपाल का शव जब गांव पहुंचा तो चारों ओर कोहराम मच गया।
ग्रामीणों में बदमाशों की गिरफ्रतारी को लेकर भारी रोष था। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर विधायक मौहम्मद फहीम इरफान सर्वप्रथम डीएम मुरादाबाद राकेश सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिले और घटना से अवगत कराया साथ ही बताया कि मृतक परिवार में अकेला ही कमाने वाला व्यक्ति था। कहा कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाये, साथ ही मृतक के आश्रितों को सरकार से 50 लाख का मुआवजा व परिवार के व्यक्ति को सरकारी नौकरी की मांग भी की।
इसके बाद विधायक मौहम्मद फहीम इरफान नौशना स्योंडारा गांव पहुंचे जहां उन्हें ग्रामीणों के भारी अक्रोश का सामना करना पड़ा। विधायक मौहम्मद फहीम इरफान के काफी समझाने पर परिजन व ग्रामीण मानें। विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि इस घटना को मेरे द्वारा जिलाधिकारी और एसएसपी को अवगत करा दिया गया है। आगे कहा कि वह जल्द ही इस घटना को विधानसभा में भी उठायेंगे। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से भी परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का वायदा किया।
0 टिप्पणियाँ