अयोध्या। नगर के लक्ष्मण किला स्थित सरयू नदी तट पर चल रही अयोध्या की रामलीला के दूसरे दिन स्वीटी गुप्ता कौशल्या के किरदार में नजर आई। इस दौरान उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। 
रामलीला में कौशल्या ने भगवान श्री राम को जन्म दिया। कैकयी ने भरत को और सुमित्रा ने भरत और लक्ष्मण को जन्म दिया। इस अवसर पर अयोध्या में राजा दशरथ के घर के अलावा समस्त अयोध्या वासियों में हर्ष का दृश्य दिखाया गया।