Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश- बच्चे की हत्या मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार।

गौतमबुद्ध नगर- सूरजपुर क्षेत्र के खेड़ी भनौता गांव में स्थित अपनी ननिहाल में आए दो वर्ष के बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि सपना की खेड़ी भनौता गांव में मायका है। वह 29 सितंबर को अपने दो बच्चों को लेकर ससुराल से अपने मायके आई थी। रात को उनका बेटा दो वर्षीय बेटा भव्यांस लापता हो गया था। इस मामले की शिकायत सपना के भाई सुमित ने थाना सूरजपुर पुलिस से की थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस को 30 सितंबर की सुबह को बच्चा मृत अवस्था में उसके मामा के घर से एक बक्से के अंदर मिला था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने आज बच्चे की हत्या में शामिल उसकी मामी पिंकी तथा रिंकी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सगी बहनें हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि उनकी ननद सपना का उनके घर में काफी हस्तक्षेप रहता था। वह उन पर हमेशा कटाक्ष करती रहती थी। सपना को दर्द देने के लिए ही दोनों ने उसके बेटे की हत्या की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया, जहां न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ