Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तराखंड- 6महीने बाद अपने रंग में लौटा नैनीताल, सभी पार्किंग फुल।

नैनीताल– कोरोना की मार से शांत पड़ा था छह महीने बाद अपने रंग में दिखाई दिया। 24 घंटे के भीतर नैनीताल में 25 सौ से अधिक कार ने प्रवेश किया। इन गाड़ियों से 15 हजार सैलानियों के नैनीताल पहुंचने का अनुमान है। वाहनों की भीड़ के चलते शहर की सभी पार्किंग पैक हो गई। पर्यटकों को बढ़ता दबाव देख पुलिस को कई जगहों पर रूट डायवर्ट करना पड़ा। शनिवार को रौनक और बढ़ने की उम्मीद है।गुरुवार रात से ही नैनीताल में पर्यटकों का आना शुरू हो गया था। शुक्रवार देर शाम तक यह सिलसिला जारी है। भीड़ बढ़ने पर शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनने लगी है। सैलानियों ने मालरोड की सैर के साथ नौका विहार कर लम्हों को यादगार बनाया। सैलानियों की संख्या बढ़ने से नैनीताल के अधिकांश होटल पैक हो गए हैं। हालांकि अभी नैनीताल के सभी होटल पूरी तरह नहीं खुल पाए हैं। कई होटलों में सेनेटाइजेशन आदि काम चल रहे हैं। उम्मीद है शनिवार तक सभी होटल पूरी तरह खुल जाएंगे। लंबे समय के बाद नैनीताल के पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की चहलकदमी देखने को मिली। इस दौरान 470 पर्यटकों ने उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान यानि नैनीताल जू पहुंचकर वन्य प्राणियों का दीदार किया। औषधीय पौधों के अवलोकन को 80 पर्यटक हिमालयन बॉटनिकल गार्डन पहुंचे। केएमवीएन की ओर से संचालित केव गार्डन में 410 पर्यटकों ने प्राकृतिक गुफाओं का दीदार किया। जबकि कालाढूंगी मार्ग स्थित वाटर फॉल में 464 पर्यटकों ने प्राकृतिक नजारों के बीच मौज मस्ती की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ