Ad Code

Responsive Advertisement

बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 357701 अभ्यर्थी हुए थे सम्मिलित

लखनऊ ।  लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा नौ अगस्त को आयोजित की गयी संयुक्त प्रवेश-परीक्षा बीएड-2020-22 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया। प्रवेश समन्वयक प्रो0 अमिता बाजपेयी ने कुलपति प्रो आलोक कुमार राय को रिजल्ट सौंप दिया।
प्रवेश-परीक्षा परिणाम लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.lkouniv.ac.in पर देखा जा सकता है। राज्य समन्वयक ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में  कुल 4,31,904 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3,57,701 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 74,203 अभ्यर्थी दोनों पालियों की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। 
3,56,946 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा की दोनों पालियों में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आनलाइन आफ-कैम्पस काउन्सिलिंग प्रक्रिया की सम्भावित तिथि एवं काउन्सिलिंग सम्बन्धित  विवरण वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा।  अभ्यर्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों में सीटों का आवंटन उनके द्वारा मूल आवेदन पत्र में भरे गए विषय वर्ग के अनुसार किया जायेगा। किसी भी दशा में, किसी भी स्तर पर, विषय-वर्ग परिवर्तन संभव नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ