Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश- मानसून सत्र का दूसरा दिन,विधानसभा शनिवार तक के लिए स्थगित,विधायक जन्मेजय सिंह को दी गई श्रदांजलि।

लखनऊ– विधानसभा मानसून सत्र के आज दूसरे दिन देवरिया सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर शोक सभा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रस्ताव पेश किया। सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। शोक प्रस्ताव के बाद विधानसभा की कार्यवाही शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।   वैसे आज सदन में 17 विधेयक को पेश किया जाना था। इनमें सार्वजनिक और निजी संपत्ति अध्यादेश की क्षति की वसूली, गौ-हत्या रोकथाम (संशोधन) अध्यादेश और सार्वजनिक स्वास्थ्य और महामारी नियंत्रण अध्यादेश है, नेता सदन डा. दिनेश शर्मा, समाजवादी पार्टी के रामसुंदर दास निषाद, बसपा के दिनेश चंद्रा, कांग्रेस के दीपक सिंह, निर्दलीय समूह के राज बहादुर सिंह चंदेल, शिक्षक दल के सुरेश त्रिपाठी और भाजपा के लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने दिवंगत पूर्व सदस्यों और मंत्रियों के प्रति अपने दलों की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। चीन के साथ हुए सैन्य संघर्ष में लद्दाख की गलवान घाटी में शहादत देने वाले वीर सैनिकों को भी सदन ने श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ