लखनऊ। समाजवादी पार्टी की नेत्री प्रियंका श्रीवास्तव ने योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब उत्तर प्रदेश में एक  एक फुटकर में अपहरण होने से काम न चला तो अब सीधा थोक में बस हाईजैक कर डाली।जो अखिलेश राज में अपने विकास कार्यो से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के नाम से जाना जाता था अब वो अपहरण प्रदेश बन चुका है। 
उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर है और अपराधियों में कानून का खौफ बिल्कुल नहीं है। बौड़म बाबा , भक्तमंडली और बाबा जी के भोंपू चिल्लाते हैं कि उत्तर प्रदेश में बाबा जी के खौफ से अपराधी यूपी छोड़कर भाग गए हैं या जेल में हैं या अपराधियों का एनकाउंटर हो गया है। जबकि सच्चाई यह है कि बाबा जी का कोई खौफ कोई डर अपराधियों में नहीं है, लगातार बढ़ते अपराध इसकी गवाही दे रहे ।