Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश में बैखौफ घूम रहे है अपराधी- प्रियंका श्रीवास्तव

समाजवादी पार्टी की नेत्री प्रियंका श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दिनदहाड़े एक व्यापारी को जिंदा जला देना पर "भाजपा शासित जंगलराज" का जीता जागता सबूत बताया है। 
प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से लगातार व्यापारी वर्ग के साथ घटती घटनाएं ,लूट ,डकैती ,चोरियां , छिनैती ,राहजनी ,रंगदारी ,अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं ।
आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और जंगलराज कायम हो चुका है जहां कभी भी कोई भी घटना घट रही है और जनता के साथ साथ जनप्रतिनिधियों का भरोसा भी इस सरकार से हट चुका है। 
सरकार के मुखिया पर एक जाति विशेष की मानसिकता के तहत काम करने के सीधे आरोप लग रहे हैं और उनकी कार्यशैली से वे आरोप सही साबित होते नजर भी आते हैं।  भाजपा सरकार और उसके मुखिया जनता सहित अपने ही दल के तमाम जनप्रतिनिधियों सहित सरकार में शामिल मंत्रिमंडल के तमाम सदस्यों का भरोसा खो चुके हैं अतः उन्हें या तो अपना विश्वास सदन के पटल पर खुली बहस में साबित करना चाहिए या फिर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ