Ad Code

Responsive Advertisement

आलोक जोशी का आयकर विभाग में चयनित होने पर हर्ष


बिलारी। आयकर विभाग में अधिकारी बनने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है, उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा अपने गुरु अजय कुमार माथुर को दिया है।
 बिलारी निवासी अजय कुमार माथुर से शिक्षा प्राप्त करने वाले आलोक जोशी पुत्र रामबाबू जोशी निवासी सेफनी जनपद रामपुर का आयकर विभाग में चयन हो गया है। जिसके चलते उनके करीबियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा अपने प्रिय ग्रुप अजय कुमार माथुर को दिया है, उन्होंने बताया कि अपने गुरु के मार्गदर्शन में वह आज इस लक्ष्य को प्राप्त कर सके हैं।
      शिक्षा प्राप्त करने के बाद की थी कंपटीशन की तैयारी 
आलोक जोशी ने बताया कि उन्होंने नगर से सैफनी के जनता इंटर कॉलेज से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद बिलारी स्थित ग्रामोदय डिग्री कॉलेज से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद वह दिल्ली कोचिंग के लिए चले गए। वहां उन्होंने एसएससी के सीजीएल की तैयारी की। जिसमें अगस्त 2019 में प्री एग्जाम दिया, इसके बाद नवंबर 2020 में मेंस का एग्जाम दिया, इसके बाद नवंबर 2020 में तीसरा एग्जाम दिया, जनवरी 2021 में टियर 4 का एग्जाम दिया, अगस्त 2022 में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ। इसके बाद 8 अप्रैल 2022 को फाइनल रिजल्ट आया। जिसमें ऑल इंडिया लेवल पर 3600 रैंक आई और जनरल केटेगरी में 384 रैंक प्राप्त की। जिसके चलते आयकर विभाग में अधिकारी बनना तय पाया गया। जिस की खबर सुनते ही करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। सबसे पहले वह अपने प्रिय गुरु अजय कुमार माथुर के पास पहुंचे। जिन्होंने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। अंत में उन्होंने कहा कि किसी भी सफलता पाने के लिए संघर्ष जरूरी है। उन्होंने बताया कि परिवार में पिता रामबाबू जोशी आबकारी विभाग में कॉन्ट्रैक्ट का काम करते हैं, मां गृहिणी हैं। वह छः बहन भाइयों में दूसरे नंबर के हैं। बड़े भाई बृजेश जोशी और छोटा भाई विकास जोशी ज्वेलर्स का काम करते हैं। बहनों में रानी जोशी, कंचन जोशी और शिव लता जोशी का विवाह हो चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ