Ad Code

Responsive Advertisement

बिलारी में भाजपाइयों ने विधानसभा चुनाव को लेकर तय की रणनीति

बिलारी। नगर स्थित भाजपा प्रत्याशी के आवास पर मण्डल अध्यक्ष के के गुप्ता द्वारा विधानसभा चुनाव संपर्क हेतु मण्डल स्तर पर टोलियां बनाकर घर घर संपर्क की रणनीति बनाई गई। साथ ही सभी मोर्चो को अलग अलग जिम्मेदारी दी गयी।
कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि गहनता के साथ प्रत्येक मतदाता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करे। कार्यकर्ताओं के साथ टोलियों में मण्डल से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा गया है। बैठक में विधानसभा प्रवासी विनय कुमार, मनोज ठाकुर, सुबोध गुप्ता, सुनील आर्य, गीता चौधरी, कविता ठाकुर, गीता कोहली, गीता गुप्ता, शबाना, शबनम, निखिल पांडेय, छवि राज चावला, एम आर हसन, शकील अहमद, गोसेआलम, डॉ सलीम, परवेज आलम आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ