Ad Code

Responsive Advertisement

भारतीय किसान मजदूर यूनियन की बैठक में जन कल्याण योजनाओं के प्रति किया जागरूक


शाहबाद (2 जनबरी)। जिला रामपुर की तहसील शाहबाद के गांव पेगूपुरा में भारतीय किसान मजदूर यूनियन की एक बैठक हुई। जिसमें किसानों एवं मजदूरों के श्रम विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा जारी योजनाओं के बारे में चर्चा हुई और किसानों एवं मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलवाने व यूनियन के प्रचार प्रसार के बारे में भी चर्चा हुई।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ओमवीर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव जकी अब्बास, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी तबारक अली का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ठाकुर ओमबीर सिंह ने जन कल्याण योजनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जो पात्र लोग हैं, उन्हें श्रम विभाग और कृषि विभाग से संबंधित अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं वह आवेदन करके अनुदान राशि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सभी से संगठन की एकता पर बल दिया गया। इनके अलावा अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव राजा ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह चीमा, प्रदेश सचिव आरिफ हुसैन सैफी, प्रदेश सचिव रईस अहमद, जिला महासचिव सूरज पाल, मुंडा पांडे ब्लॉक अध्यक्ष शाकिर अली एडवोकेट, कल्लू भाई, शाहबाद तहसील अध्यक्ष इमरान अली, ब्लॉक अध्यक्ष दानिश नवी व अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ