धर्मपुर कला में कार्यकर्ताओं के साथ विधायक मौ० फहीम ने बैठक की
बिलारी। सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान शनिवार को क्षेत्र के गांव धर्मपुर कला पहुंचे। जहां उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2022 की तैयारी को लेकर जुटने का आह्वान किया।
विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने बताया कि 2022 में जनता बदलाव चाहती है और वह पुनः सपा सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर मजबूती के साथ जुट जाए और प्रत्येक घर में सपा की नीतियों से अवगत कराएं और सपा सरकार में हुए विकास कार्य को गिनाए। विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठे वायदे करके जनता को ठगा है और जनता को एहसास हो चुका है। भाजपा सरकार केवल झूठे वादे करके लोगों को गुमराह करती है अब जनता भाजपा सरकार को जवाब देगी और सपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।
इस अवसर पर सलीम खां, वाजिद खान, नरेश, बाबू शर्मा, हाजी असलम, जाकिर खान, बाबू खान, सफदर, भूरा, इस्माइल, कयूम खान, यादराम, अर्जुन सिंह, जितेंद्र सिंह, इदरीश, नबी, जुबेर अली, महेश, अनिल, दिनेश, होराम, फैसल इरफान, राहुल यादव, आरिफ बाबू आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ