Ad Code

Responsive Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- आना वाला भविष्य ऐसे समाज के जरिए तैयार होगा जो साइंस और इनोवेशन में निवेश करेगा।

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ग्रैंड चैलेंजेस की बैठक को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री ने कहा कि आना वाला भविष्य ऐसे समाज के जरिए तैयार होगा, जो साइंस और इनोवेशन में निवेश करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि साइंस और इनोवेशन के क्षेत्र में दूरदर्शी तरीके से पहले निवेश करना होगा, तभी फायदा होगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में एक काफी मजबूत और वाइब्रेंट साइंटफिक कम्युनिटी है। हमारे पास अच्छी वैज्ञनिक संस्थाएं हैं। वे भारत के बड़ी धरोहर हैं, खासकर पिछले कुछ महीनों में कोरोना से लड़ाई के लिए। प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस पर अपनी बात रखते हुए कहा है कि आज हम प्रतिदिन करोना के मामले में कमी और कुल केसों में कमी देख रहे हैं। भारत में रिकवरी रेट 88 फीसदी है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत फ्लेक्सिबल लॉकडाउन को अपनाने वाला पहला देश था। भारत अब कोविड-19 के लिए वैक्सीन विकास में भी सबसे आगे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने स्वच्छता बढ़ाने और शौचालयों की संख्या बढ़ाने समेत अनेक प्रयास किये हैं जो बेहतर स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विज्ञान और नवाचार में निवेश करने वाले समाज ही भविष्य को आकार देंगे, लेकिन बिना दूरदृष्टि के यह नहीं किया जा सकता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ