Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश- थप्पड़ का बदला मौत,युवकों ने दोस्त की चाकुओं से गोदकर की हत्या।

गौतम बुद्ध नगर– दादरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मेवातियान मौहल्लें में हुए झगड़े के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई है। एक दिन पूर्व दोस्तों में किसी बात को लेकर कोतवाली तिराहे पर विव़दा हुआ था आरोप है कि जिसके बाद युवक ने एक दोस्त को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ का बदला लेने के लिए मंगलवार को युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। जिसके बाद पीएसी तैनात कर दी गई है। चिटहेरा गांव के रहने वाला शेरू पर मंगलवार को नई आबादी के मेवातियान मौहल्लें में चाकुओं से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शेरू नई आबादी वसीम, जमशेद और शेव के साथ उठता बैठता था रविवार को किसी बात को लेकर चारों में कोतवाली के सामने झगड़ा हो गया था। जिसके बाद शेरू ने थप्पड़ मार दिया। जब अगले दिन शेरू आम दिनों की तरह दोस्तों से मिलने नई आबादी मौहल्ले गया था तो उसे तीनों ने घेर लिया। तीनों ने शेरू पर चाकुओं से हमला किया। जिसमें शेरू की मौत हो गई। एसएचओ दादरी दिनेश सिंह ने बताया कि ये लोग आपस में एक दूसरे को काफी अच्छी तरह से जानते थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ