Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश- मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम कोच की गोलियों से भूनकर हत्या।

मेरठ– बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वैलरी शॉप में घुस सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी वहीं बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम कोच की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। जिम कोच परविंदर मेरठ में एक जिम में कोच का काम करने के साथ ठेकेदारी भी करते थे। मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में परविंदर दौड़ लगा रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने उनसे बातचीत करते हुए हथियारों से फायरिंग कर दी। फायरिंग में परविंदर को 5 गोलियां लगी। फायरिंग की आवाज सुन वहां दौड़ लगा रहे अन्य युवकों ने बाइक सवारों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने बाइक हाईवे की ओर दौड़ा दी और फरार हो गए। सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायल परविंदर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ