Ad Code

Responsive Advertisement

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा का जोरदार स्वागत।

बिलारी। क्षेत्र के ढकिया नरु निवासी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा के आवास पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सपा प्रबुद्ध सभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा का पगड़ी बांधकर व गले में शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया। शनिवार को देर शाम राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुरादाबाद देवेश शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सभी ने फूल मालाओं से लादकर और पगड़ी पहनाकर गले में शॉल डालकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे जिले की कमान सौंपी है तो मैं अपनी भूमिका अदा करने का हर संभव प्रयास करूंगा और आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ उत्तर प्रदेश के तहसील अध्यक्ष लोकेश शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष पंडित मनोज शर्मा, डॉक्टर देवेंद्र शर्मा, दानवीर शर्मा, राजेश शर्मा, अखिलेश शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, सूरज शर्मा, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, जोंटी, रिंकू, सर्वेश शर्मा, वीरपाल सिंह, अमित पाराशर, प्रमोद शर्मा, शमीम अहमद, आशीष शर्मा, विभूति गौड़, मुन्ने इदरीस, पवन कुमार, मोहित त्रिपाठी, मेरादि श्रोत्रीय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर देवेंद्र शर्मा व संचालन आशीष कुमार शर्मा एडवोकेट ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ