Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश- हाइटेंशन लाइन की मरम्मत करते तार में दौड़ा करंट,2 की मौत।

सीतापुर– हाइटेंशन तार की मरम्मत करते समय दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई। मंगलवार देर रात हुए हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हरगांव थाना क्षेत्र के कटियारा गांव में हुए हादसे को लेकर जेई का कहना है कि मृतक विभागीय कर्मचारी नहीं हैं, संविदाकर्मी ने उन्हें लगाया था। हरगांव थाना क्षेत्र के पीतपुर निवासी धीरज कुमार (25) और विनय कुमार (20) फीडर पर खराब हुई 11 हजार हाइटेंशन लाइन की मरम्मत कर रहे थे। अचानक तार में करंट दौड़ गया। विद्युत स्पर्शाघात होते ही धीरज और विनय झुलसकर नीचे गिर पड़े। अफरातफरी मच गई। लाइनमैन संविदाकर्मी राजकुमार ने जेई को सूचना दी। अफरातफरी के बीच उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
घटना को लेकर जेई हरगांव ग्रामीण संतोष मौर्य का कहना है कि मरने वाले दोनों लोग संविदाकर्मी राजकुमार के रिश्तेदार हैं। मामले में जांच शुरू की गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ