Ad Code

Responsive Advertisement

बिलारी में अग्निशमन केंद्र का राज्य मंत्री और एमएलसी ने फीता काटकर किया उद्घाटन


बिलारी। क्षेत्र के गांव तेवर खास के निकट अग्निशमन केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर डीएम व एसएसपी भी मौजूद रहे।
 मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सहारनपुर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिसको सभी अतिथियों ने अंत तक सुना। इसके बाद अग्निशमन केंद्र बिलारी का राज्यमंत्री गोपाल अंजान और शिक्षक विधायक जयपाल सिंह व्यस्त ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। अतिथियों ने भाजपा की प्रशंसा की। साथ ही भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं की उपलब्धि बताईं। शिक्षक विधायक जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि यह फायर स्टेशन बिलारी क्षेत्र को सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगा, पहले ग्रामीण अंचल में कहीं भी हादसा होता था तो फायर डिग्रेड वाहन को आने में काफी समय लगता था, अब इस समस्या से निजात मिल सकेगी। इस अग्निशमन केंद्र पर हर समय अग्निशमन वाहन और आवश्यकता अनुसार फोर्स तैनात रहेगी। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, एसडीएम घनश्याम वर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार, निरीक्षक अग्निशमन शत्रुघ्न के अलावा बिलारी विधानसभा से भाजपा के संभावित प्रत्याशी नरेश यादव, निखिल यादव, ग्राम प्रधान हाथीपुर बहाउद्दीन रविंद्र चौधरी, संजीव चौधरी, पूर्व ग्राम प्रधान शेरपुर माफी समीउल्लाह, ग्राम प्रधान मनकुला आकिल सैफी, डॉ कुंवर पाल सिंह, ग्राम प्रधान खंडवा रविंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान बनिया ठेर अशोक यादव, सभासद कासिम हुसैन अंसारी, सभासद सूरज शर्मा, नितिन डूडेजा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन, पूर्व ग्राम प्रधान मुसैयद अली खान आदि सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सपा के प्रस्तावित कामों को भुना रही भाजपा - मोहम्मद फहीम
बिलारी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए अग्निशमन केंद्र के लोकार्पण पर स्थानीय सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी द्वारा प्रस्तावित कामों को भुनाकर दोबारा सत्ता हासिल करना चाहती है लेकिन प्रदेश की जनता अब इस बात को समझ चुकी है कि जितना विकास कार्य सपा सरकार में हुआ, उतना किसी सरकार में नहीं हुआ। बोले कि भाजपा सांप्रदायिकता की राजनीति करती है जो हिंदू और मुसलमानों को आपस में लड़ा कर वोट हासिल करना चाह रही है। बताया कि वर्ष 2012 में जब उनके मरहूम पिता हाजी मोहम्मद इरफान विधायक बने उसके बाद ही उन्होंने अग्निशमन केंद्र और मंडी समिति का प्रस्ताव तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया था। जिसके फलस्वरूप उनके पिता के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई, उपचुनाव जीतने और 2017 में दोबारा विधायक बनने के बाद उन्होंने लगभग 15 बार विधानसभा में अग्निशमन केंद्र और मंडी समिति की स्थापना के लिए आवाज उठाई।  जिसके फलस्वरूप प्रदेश सरकार द्वारा पैसा आवंटित किया गया। सपा सरकार में आवंटित पैसे पर बने अग्निशमन केंद्र का लोकार्पण भाजपा मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है लेकिन सच्चाई यही है कि सपा सरकार के प्रस्तावित विकास कार्यों पर भाजपा केवल फीता काटने का काम कर रही है। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ