बिलारी। भारतीय संविधान जब तक देश में लागू है, भारत दुनिया की महाशक्ति बनने की होड़ में कायम रहेगा, ये बातें ब्रदर हाउस पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व सदस्य केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय भारत सरकार वाजिद हुसैन अंसारी ने व्यक्त की।
वुधवार को आयोजित कार्यक्रम में श्री अंसारी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ और हर भारतीय को सुरक्षा एवं धर्म की आजादी, मौलिक अधिकारों की आजादी की गारंटी दी गई। भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर अंबेडकर और गांधी जी के सपनों को साकार करना हर भारतीय की ज़िम्मेदारी है, हमारे क्रांतिकारियों ने भारत को आजादी दिलाई। हमें उस आजादी को बचाना है और देश को महान बनाना है, आज विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी, गर्व है हमें हमारी पहचान पर कि हम सब हिंदुस्तानी हैं। इस अवसर पर हैंडबॉल फेडरेशन की चेयरमैन शहला वाजिद, चंद्रावती, आभा सागर, शिरीन रसूल, अमर सिंह, नेपाल सागर, मोहम्मद अमजद आलम, गोलू चौधरी, शराफत अली सैफी, नजाकत मलिक, हुदा वाजिद आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ