Ad Code

Responsive Advertisement

नसीलपुर धन्ना में पहुंचे किसानों के बीच पहुंचे बिलारी विधायक

किसानों के हक की लड़ाई लड़ने का किसानों को दिलाया भरोसा 
बिलारी। क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद फहीम इरफान मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम नसीलपुर धन्ना पहुंचे और किसानों को भरोसा दिलाया कि वह किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। 
विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि वह पहले किसान के बेटे हैं और किसानों के हक के लिए वह हमेशा उनके साथ हैं। भरोसा दिलाया कि किसानों की लड़ाई के लिए वह उनकी लड़ाई भी लड़ेंगे।कहा कि अगर किसानों की हक की बात कोई कर सकते है तो वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव है। सपा सरकार में हमेशा किसानों को सम्मान मिला। कहा कि 2022 में सपा सरकार बनेगी तो किसानों को उनका हक भी मिलेगा और खोया हुआ सम्मान भी वापस मिलेगा। कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को दुख देने का काम किया, किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसान बार्डरों पर अपने हक के लिये शहीद हो जा रहे है पर भाजपा सरकार ने किसी शहीद किसान को श्रद्धांजलि तक नहीं दी। इस अवसर पर विकास यादव, राहुल यादव, सौरव यादव ,अमित यादव, धीरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, लाला यादव, अमरपाल यादव, शफरुद्दीन, तस्लीम, आलम आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ