Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश- सात साल के बच्चे ने छह साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म।

अलीगढ़– सात साल के बच्चे ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले में मकान मालिक को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर के नगला पटवारी क्षेत्र में एक मकान में रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दी। उसने बताया कि 12 अक्टूबर की शाम को उसकी छह वर्षीय बेटी घर की छत पर खेल रही थी। इसी बीच उसकी बॉल पड़ोसी के घर में चली गई। वह बॉल लेने गई तो पड़ोसी के घर में किराये पर रहने वाले का बेटा उसकी बेटी का मुंह दबाकर टॉयलेट में ले गया। आरोप है कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मकान मालिक को नामजद करते हुए अज्ञात किरायेदार के बेटे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा धारा 376, लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ