Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश- कार में चल रहा फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा।

ग्रेटर नोएडा– नॉवेज पार्क थाना पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। यह फर्जी कॉल सेंटर कार में चलता था। पुलिस ने गिरोह में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को कॉल कर बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात नॉलेज पार्क थाना पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने कार को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार युवकों के पास काफी संख्या में मोबाइल बरामद हुए। संदेह होने पर पुलिस ने युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि यह आरोपी लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान टिंकू भाटी निवासी करौली बांगर थाना रबूपुरा गौतमबुद्ध नगर, जसमेंद्रपाल सिंह उर्फ जस्सी निवासी अरनिया बुलंदशहर, अंकित निवासी जिला झुंझुनू राजस्थान, अंकुर निवासी खैर अलीगढ़ और आशीष निवासी क्वारसी अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया वह कार में बैठ कर लोगों को कॉल कर बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। वह पंजीकरण चार्ज के नाम पर लोगों से ढाई हजार रुपये अपने खाते में जमा करवा लेते थे। पुलिस ने इनके पास से कार, 15 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, तीन एटीएम कार्ड, एक पेन ड्राइव और 1000 नगदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पुलिस से बचने के लिए कार में दफ्तर बना रखा था। दरअसल वह कार में बैठ कर ही लोगों को कॉल करते थे। वह ऐसा इसलिए करते थे कि उनके फोन की लोकेशन किसी निश्चित स्थान की न आए, जिससे कि वह पकड़े ना जा सके। वह हमेशा लोकेशन बदलकर कॉल करते थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ