Ad Code

Responsive Advertisement

Sushant Singh Rajput Case: ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, एनसीबी ने हिरासत में लिया

सुशांत सिंह राजपूत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का शिकंजा रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती पर कसता जा रहा है। शौविक जहां नौ सितंबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में हैं। वहीं आज लगातार तीसरे दिन ब्यूरो अभिनेत्री से पूछताछ कर रहा है। रिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दूसरी तरफ इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल, रिया ने सोमवार को सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सुशांत के पिता के वकील ने एफआईआर को गैरकानूनी बताया है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ