Ad Code

Responsive Advertisement

हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष पर झूठे मुकदमें में फंसाने के नाम पर रकम ऐंठने का आरोप, एफआईआर दर्ज

बिलारी। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना बिलारी में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शेखर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि सिद्धार्थ शेखर जोकि हिंदू जागरण मंच का जिलाध्यक्ष है, भोले भाले लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने के नाम पर वह लोगों से बड़ी रकम ऐंठता है और रकम न मिलने पर धमकी भी देता है कि वह तुम्हे झूठे मुकदमे में फंसा देगा। साथ ही यह कहकर धमकाता है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और वह भाजपा से जुड़ा हुआ है। पूर्व में भी एक आडियो वायरल हुई थी जिसमें वह पैसे के लेनदेन की बात करते हुये सुनाई दे रहे हैं। इसके अलावा भी कई और आरोप सिद्धार्थ शेखर पर लगे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ