Ad Code

Responsive Advertisement

समाजवादी पार्टी और महान दल ने गठबंधन के बाद की शिष्टाचार भेंट


बिलारी विधायक ने महान दल के सभी कार्यकर्ताओं का फूल मालाएं पहनाकर किया स्वागत 
बिलारी। नगर के डाकबंगला के निकट स्थित समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय एम०आई० हाउस पर आज समाजवादी पार्टी और महान दल पार्टी के गठबंधन के बाद शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने सभी महान दल के कार्यकर्ताओं का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। 
इस अवसर पर बोलते हुये महान दल के मुरादाबाद प्रभारी बदम सिंह सैनी ने कहा कि हम सबका एक ही लक्ष्य है 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बना कर माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना।  माननीय अखिलेश यादव जी जब 2022 में दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे तभी हमारा सम्मान बढ़ेगा। 
विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि हम महान दल के कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे और 2022 में महान दल के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर माननीय अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे। इस अवसर पर बदन सिंह सैनी प्रभारी मुरादाबाद मंडल ,हरिओम सैनी प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश प्रभारी अमरोहा, धर्मेंद्र सैनी संगठन सचिव उत्तर प्रदेश महान दल बिजनौर, जागेश्वर मौर्य जिला उपाध्यक्ष संभल, कमल सैनी अध्यक्ष मंडल मुरादाबाद , राकेश कुमार मौर्य जिला प्रवक्ता मुरादाबाद मंडल, वीरपाल मौर्य जिला महासचिव मुरादाबाद महान ,दलवीर मौर्य जिला अध्यक्ष मंडल मुरादाबाद, सत्यपाल सिंह चेयरमैन ,शाहरुख मलिक विधानसभा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ,शाकिर सलमानी जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग, धीरेंद्र सिंह, आलम कुरेशी ,जुल्फिकार ,सोनू राठौर, सरफराज प्रधान, प्रेमपाल ,हरवीर सिंह, जगमोहन, ओम प्रकाश प्रधान ,धर्मपाल, अनीस अहमद, बसर मलिक, प्रशांत गुप्ता, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ