Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश- ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 1 की मौत व 2 घायल।

गाजियाबाद– फरीदनगर-पिलखुवा मार्ग पर एक मोड़ के पास अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला हापुड के पिलखुवा के इस्लाम नगर कॉलोनी निवासी मोहसिन अंसारी शादी समारोह में नान रोटी बनाने का काम करता था। शुक्रवार को वह अपने चाचा आजिम व फरमान निवासी पिलखुवा के साथ मुरादनगर काम पर आए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को वह ऑटो से वापस पिलखुवा जा रहे थे। सात बजे के आसपास जब वह फरीदनगर-पिलखुवा मार्ग पर फरीदनगर मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रहे एक बस को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में पीछे बैठे मोहसिन के शरीर पर नान बनाने का औजार गिर गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आजिम व फरमान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ