Ad Code

Responsive Advertisement

मुरादाबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा उ0नि0 फूल कुंवर को निलम्बित किया।



मुरादाबाद।  उ0नि0 नागरिक पुलिस फूल कुंवर थाना बिलारी के विरुद्ध क्षेत्राधिकारी बिलारी, मुरादाबाद द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या में अंकित गंभीर आरोप संज्ञान में आये कि दिनांक 29-08-2020 को आवेदक श्री यशवीर सिंह क्षेत्रान्तर्गत थाना बिलारी मुरादाबाद अपने प्लॉट को मिट्टी से पाटने की सूचना पर उक्त स्थान पर पहुंचकर आवेदक के प्लाट पर मिट्टी भरी ट्राली को रोककर उसेक चालक से एवं आवेदक के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा अवैध खनन परिवहन की रोकथाम के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव उ0प्र0 शासन के आदेश में दिये गये निर्देश की अवहेलना करने के कृत्य से आम जनता में पुलिस की छवि धूमिल होने के फलस्वरुप कर्तव्यपालन मे बरती गयी लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अकर्मण्यता के परिप्रेक्ष्य में उ0नि0 फूल कुंवर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा दिनांक 31-08-2020 को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।  बताते चले इस संबंध में काफी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे थे और जांच कराये जाने की मांग की थी। 
बिलारी से मौ० जावेद की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ